सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगना नेपाल के लिए बना काल
नेपाल सरकार को अपने देश में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाना कितना भारी पड़ सकता है इसका अंदाजा भी नहीं रहा होगा।
आज नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने बगावत का रूप ले लिया।भारतीय मिडिया नेपाल की खबरों से पट गई। मिडिया खबरों में नेपाल के प्रधानमंत्री के स्तिफे की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। खबर है कि नेपाल के प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्रीयों ने भी त्याग पत्र दे दिया है।
आज सोमवार के दिन राजधानी काठमांडू में आगजनी और हिंसा के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने त्याग पत्र दिया है।
प्रदर्शन कारीयों ने राजभवन समेत कई मंत्रीयओं के घरों में आगजनी की है।कुछ मंत्रीयों के साथ मारपीट की है। सेना ने मोर्चा संभाला दूसरी ओर पूर्व राजा ने युवाओं का समर्थन कर राजशाही वापसी की अटकलें तेज कर दीं.
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के साथ ही नेपाल की सत्ता लड़खड़ा गई है. नेपाली सेना ने भी हालात संभालने के लिए मोर्चा संभाल लिया और साफ कह दिया है कि ओली अब गद्दी छोड़ दें. सेना की सख्त चेतावनी और जनता के गुस्से के आगे आखिरकार ओली को कुर्सी छोड़नी पड़ी। सेना ने ओली को हेलीकॉप्टर से कही सुरक्षित स्थान पर ले गई है।
Click Here To See More





